फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता आंदोलन को बनाएंगे जन-जन की आवाज : डॉ. केआर आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। समता आंदोलन को जन-जन की आवाज बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। बाबू जगजीवन राम ने कहा था कि समाज में दो ही समुदाय होते हैं। एक गरीब और एक अमीर। जबकि जाति और धर्म से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे का मजबूत और मिल जुलकर रहना ही उनका संदेश था। ये बातें बाबू जगजीवन राम समता आंदोलन पंजाब व हिमाचल के अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य ने नंगल में आयोजित प्रेस वार्ता मेंं कहीं। कहा कि समता आंदोलन राजनीति से ऊपर उठकर ऐसा कार्य कर रहा है कि सभी जाति, धर्म से ऊपर उठकर समाज की भलाई और अमीर व गरीब के बीच की खाई को बराबर कर सके। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम के देश के प्रति दिए गए योगदान और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सभी वर्गों को एकजुट करना है। उनके दिए नारे ‘समता लाओ, देश बचाओ, जाति तोड़ो- देश जोड़ो’ पर चलते हुए समता आंदोलन को और मजबूत बनाया जाएगा। बाबू जगजीवन राम ने कहा था कि मनुष्य की कोई जाति नहीं होती। जाति पहचान तो जानवरों की होती है। उन्होंने कहा कि समता आंदोलन का उद्देश्य समाज को एकता में लाना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें