फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी स्कूल के समीर ने एनआईटी हमीरपुर में पाया स्थान

विज्ञापन
जीएसएसएस घनारी में एन आई टी हमीरपुर के लिए चयनित हुए समीर को सम्मानित करता स्कूल प्रशासन।स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी के छात्र समीर ने अपनी मेहनत, लग्न और संकल्प से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सफलता न केवल समीर की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का भी प्रमाण है। रायपुर मरवाड़ी निवासी समीर ने जमा दो की पढ़ाई घनारी स्कूल से पूरी की। उनकी माता रीटा देवी गृहिणी हैं और पिता गुरचरण दास लुधियाना में प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत हैं। समीर की बहन तान्या भी इसी विद्यालय में जमा दो की छात्रा है। सीमित संसाधनों के बावजूद समीर ने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समीर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. गुरदीप छोटू, रबिन्द्र कुमार, रजनीश कुमार, चारु लता शर्मा, सतीश के. कालिया और प्रधानाचार्य ललित मोहन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और नकल के प्रति जीरो टोलरेंस नीति को अपनी सफलता का आधार बताया। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने समीर को सम्मानित करते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें