फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समर ढिल्लों ने दौड़ में स्वर्ण, आदर्श हीरा ने लंबी कूद में जीता रजत

Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय भैरा के दो विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-14 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शारीरिक शिक्षक चमन लाल भाटिया के मार्गदर्शन में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। इसमें समर ढिल्लों ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं आदर्श हीरा ने लंबी कूद में रजत पदक जीता। इसके अलावा 400 मीटर रिले रेस में समर ढिल्लों, प्रांशु, आदर्श हीरा और विमल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर समर ढिल्लों और आदर्श हीरा का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय की कार्यकारी मुख्याध्यापक सुमन देवी ने शारीरिक शिक्षक चमन लाल भाटिया के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें