संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। देहरिया जसवाल परिवार कमेटी की बैठक का आयोजन कुल देवी माता मंदिर राजपुर जसवां में हुआ। मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह जसवाल, प्रधान मस्तान सिंह जसवाल, मुख्य सचिव रमेश जसवाल, जरनैल सिंह जसवाल, पुजारी नीलम जसवाल आदि ने भाग लिया। बैठक में धार्मिक समागम की रूपरेखा तैयार की गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि 17 अप्रैल को कुलजा माता कमलापति मंदिर राजपुर जसवां में हवन में आहुति डालने और झंडे की रस्म अदा करने के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 और 26 मई को दो दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। 25 मई को सुबह 11 बजे कुल देवी का शृंगार होगा। माता का जागरण रात 9 बजे होगा। शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भंडारा होगा। 26 मई को सुबह साढ़े सात बजे से 9 बजे तक हवन होगा। उसके बाद झंडे की रस्म होगी। वहीं, भंडारे का आयोजन भी होगा।