फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीपलू गांव के सलाम दीन को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के पीपलू गांव निवासी सलाम दीन पुत्र स्वर्गीय बाजू दीन के होनहार बेटे ने अपनी प्रतिभा और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर सिल्वर मेडल (डीजीपी डिस्क) अवार्ड हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने उन्हें सिल्वर डिस्क और प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और युवाओं को इनसे सीख लेकर देश सेवा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। गांव के लोगों और रिश्तेदारों में इस सम्मान को लेकर खुशी का माहौल है। पूरे क्षेत्र में सलाम दीन के परिवार को बधाइयां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने पीपलू गांव के लिए गौरव का क्षण बताया और युवाओं को प्रेरित होने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें