फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैबिनेट मेकिंग ट्रेड में साहिल ने हासिल किया कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के कारपेंटर ट्रेड के प्रशिक्षु साहिल ने नॉर्थ जोन इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में कैबिनेट मेकिंग ट्रेड में कांस्य पदक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। साहिल ने वर्ष 2023–24 बैच में आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन तथा उनके अनुदेशक संजय कुमार के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस सफलता से न केवल संस्थान, बल्कि पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है। प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संस्थान के प्रशिक्षु साहिल ने नॉर्थ जोन इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में कांस्य पदक जीतकर संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करती हैं। संस्थान अपने प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। साहिल की इस उपलब्धि पर संस्थान के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें