अंब (ऊना) हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियो।गिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन 3 से 4 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के छात्र साहिल कुमार, बीकॉम प्रथम वर्ष ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। शारीरिक शिक्षा के प्रोफेसर पवन कुमार पटियाल ने बताया कि साहिल कुमार की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। उसकी इस सफलता के सम्मान में महाविद्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार और संपूर्ण स्टाफ ने साहिल कुमार को फूल माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. कौशल कुमार पांडे, डॉ. नितिन शर्मा, प्रो. अजय कुमार, डॉ. अनय कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, प्रो. अनिल वर्मा, डॉ. अजय शर्मा और विनोद राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।