दौलतपुर चौक (ऊना)। 76वें एनसीसी स्थापना दिवस पर राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के एनसीसी विंग की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से उच्च आदर्शों का पालन करने और जीवन में प्रेरित रहने को कहा। इस आयोजन में कुल 40 छात्रों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में साहिल कुमार, रितिक शर्मा और विक्रांत क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। जबकि, महिला वर्ग में संजना, पलक रानी, चांदनी क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। प्रोफेसर सतिंदर कुमार, प्रोफेसर मनोज कहोल, प्रोफेसर रोहिणी राणा, प्रोफेसर सुनील रयात, प्रोफेसर प्रियंका, प्रोफेसर यासीन मोहम्मद, प्रोफेसर राम दत्त, प्रोफेसर श्रेया भारद्वाज और एनसीसी केयरटेकर प्रोफेसर अर्श सिंह राणा सभी इस आयोजन में मौजूद थे। संवाद