फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सहदेव सिंह मुख्य सलाहाकार, किशोरी लाल बने अध्यक्ष

Tue, 18 Nov 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन ऊना इकाई का चुनाव सोमवार को हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने की। चुनाव में सर्वसम्मति से सहदेव सिंह को मुख्य सलाहकार, किशोरी लाल को अध्यक्ष, चंदन सिंह को उपाध्यक्ष, सुभाष चंद को प्रधान, नरेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, विजय कुमार को उपप्रधान, सतपाल शर्मा को महासचिव, इंद्रजीत सिंह को सह सचिव, सरवन ठाकुर को कोषाध्यक्ष, राम लोक को सह कोषाध्यक्ष, रामपाल को लेखपाल, जगदेव सिंह को प्रचार सचिव, मलकीत सिंह को कार्यालय सचिव, बलबीर सिंह को संगठन सचिव, रुमेल सिंह को कानूनी सलाहकार तथा बृज कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। आलम यह है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन तक नहीं मिल रही है। मेडिकल भत्ते भी सरकार की तरफ से काफी समय से लंबित हैं। अगर यही हाल रहा तो मजबूर होकर पेंशनरों को सड़काें पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें