फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाड़िया स्कूल के पास दिखा रसेल वाइपर सांप

Thu, 21 May 2026 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल
विज्ञापन


रेस्क्यू अभियान में जुटी वन विभाग की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़िया के समीप जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार सुबह स्कूल से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थानीय लोगों ने एक सांप देखा, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्कूली बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में विशेष सतर्कता बरतने की मांग उठाई है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान सांप की पहचान रसेल वाइपर के रूप में की है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक और अत्यंत विषैले सांपों में गिना जाता है। हालांकि, वन विभाग ने स्पष्ट किया कि सांप स्कूल परिसर के अंदर नहीं बल्कि कुछ दूरी पर देखा गया है। वन विभाग की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है और सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इलाके के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। ऊना के डीएफओ विकल्प यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से सांप दिखने पर उसके पास न जाने और घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें