फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी स्कूल के निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत

Sat, 28 Nov 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना )। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी के निर्माणाधीन साइंस ब्लॉक का कार्य शीघ्र पूरा होने की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार की ओर से इस भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे निर्माण कार्य को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फिजिक्स एवं केमिस्ट्री प्रयोगशालाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि साइंस ब्लॉक का निर्माण पूरा होने से विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्रायोगिक शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान विषयों का व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर सकेंगे, जिससे उनकी शैक्षणिक दक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधायक राकेश कालिया ने साइंस ब्लॉक का कार्य शीघ्र पूरा करने का मामला विधानसभा में उठाया था जिस वजह से 50 लाख रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को मिल चुका है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक राकेश कालिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह राशि महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने आशा जताई कि शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा होगा, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें