विधायक बोले- क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयासरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत नाबार्ड के माध्यम से बॉल झंवर, लाम टक्का सड़क निर्माण के लिए 10.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस सड़क निर्माण की जनता की बहुत पुरानी मांग थी। कुटलैहड़ के बॉल झंबर, लाम टक्का सड़क के निर्माण के लिए 10.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सड़क क्षेत्र की स्थिति में सुधार लाएगी। इससे पूर्व भयांवी से बड़सर सड़क के लिए 33 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क व्यापार और परिवहन के लिए एक नया रास्ता खोलेगी। साथ ही खरुनी-चापलह सड़क निर्माण के लिए 6.54 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। नाबार्ड से कुटलैहड़ क्षेत्र की अन्य सड़कों के निर्माण और विकास के लिए 54 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष सहायता प्राप्त हुई है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे कुटलैहड़ का नेतृत्व करने का अवसर दिया है, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।