फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोटरी ग्रेटर ने नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किए छह शिक्षक

Fri, 07 Jun 2024 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के लालसिंगीं स्कूल में अध्यापकों को सम्मानित करते हुए रोटरी ग्रेटर क्लब के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना रोटरी ग्रेटर का वार्षिक आधिकारिक निरीक्षण गवर्नर विपन भसीन ने शुक्रवार को किया। इस दौरान लाल सिंगी के सरकारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों को नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिला गवर्नर का क्लब की ओर से स्वागत किया गया। लाल सिंगी में स्कूल की छह शिक्षकों में अविनाश कुमारी, अनुराधा गौतम, कविता देवी, देव कन्या, एवं अविनाश कुमारी को जिला गवर्नर ने रोटरी के नेशनल बिल्डर अवार्ड सहित उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला गवर्नर को प्रधान अश्वनी एरी ने क्लब की वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाया। जिला गवर्नर ने क्लब की आर्थिक एवं क्लब के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा प्रबंधन की प्रशंसा की। क्लब की गतिविधियों को भी सराहा। गवर्नर भसीन ने सभी रोटेरियंज को सेवा कार्य में सहभागिता को बनाए रखने की अपील की। सदस्य डीसी चौधरी ने क्लब की ओर से गवर्नर का धन्यवाद किया। इस बैठक में राकेश कैलाश, रोहित कैलाश, हरीश सहनी, शेष पाल सिंह सीजी, महेश दत्ता, अनु बाला, महेंद्र वर्मा, रीना वर्मा, अजय शर्मा, शशि शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें