प्रवासी बच्चों के साथ मनाया अन्नपूर्णा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की नवगठित टीम ने क्लब के प्रधान राकेश कैलाश के नेतृत्व में वर्ष का शुभारंभ अन्नपूर्णा दिवस के समारोह से किया। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में गलुआ प्राइमरी स्कूल में आसपास के प्रवासी बच्चों को बाबा जी ने एवं क्लब के सदस्य रोहित कैलाश, डीसी चौधरी, शेषपाल, अश्वनी एरी, महेंद्र वर्मा, अजय शर्मा, एवं राकेश कैलाश प्रधान नरेंद्र सैनी सचिव ने समोसा एवं मिठाई का वितरण कर माता अन्नपूर्णा से आशीर्वाद लिया। राकेश कैलाश ने अपनी टीम में सचिव नरेंद्र पाल सैनी, उपप्रधान महेश दत्ता, खजांची हरीश सहनी, डायरेक्टर क्लब सर्विस शेषपाल सिंह, डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस दिलावर चौधरी, डायरेक्टर यूथ सर्विस रोहित कैलाश, डायरेक्टर वोकेशनल सर्विस शिव लठ, डायरेक्टर इंटरनेशनल सर्विस अश्वनी एरी, चीफ एडवाइजर महिंदर वर्मा, चीफ क्लब ट्रेनर अजय शर्मा, संयुक्त सचिव अरविंद ठाकुर के अतिरिक्त क्लब की मुख्य कमेटी का भी गठन किया। इसमें मेंबरशिप के लिए महिंदर वर्मा को चेयरमैन, रीना वर्मा एवं हरीश सहनी को सदस्य, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन में चेयरमैन दिलावर चौधरी, साथ में अनु बाला एवं अजय शर्मा सदस्य, रोटरी पब्लिक इमेज अश्वनी एरी चेयरमैन, शशि शर्मा एवं संतोष ठाकुर सदस्य, वुमेन एंपावरमेंट अनु बाला दत्ता चेयरपर्सन, शशि एवं संतोष ठाकुर सदस्य, लिटरेसी मिशन रीना वर्मा चेयरमपर्सन, शशि शर्मा सदस्य, फाउंडेशन चेयर अजय शर्मा, अरविंद ठाकुर, शशि एवं संतोष सदस्य, सर्विस प्रोजेक्ट शिव लठ चेयरमैन, दिव्या शर्मा एवं महिंदर वर्मा सदस्य के रूप में पद्भार संभाला।
सचित्र