फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोहतक के रवि ने जीता दियोली दंगल, सैकड़ों पहलवानों ने दिखाए जौहर

Sun, 20 Oct 2024 03:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पीर बाबा दियोली का वार्षिक दंगल धूमधाम से संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। पीर बाबा दियोली का वार्षिक दंगल धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने भाग लिया और अपनी ताकत और तकनीक से दर्शकों को रोमांचित किया। शनिवार को यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहतक के रवि कुमार ने होशियारपुर के सुरमू की पीठ लगाकर फाइनल खिताब अपने नाम किया। रवि को 26 हज़ार रुपये का नकद इनाम और गुर्ज भेंट किया गया, जबकि सुरमु को 25 हजार तथा गुर्ज भेंट किया गया।
इसी तरह सेमीफाइनल यानी छोटी माली के मुकाबले में भंजाल के रिकी ने अंब के मोनू को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कुश्ती के इस महाकुंभ में गांव के लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से भी खेल प्रेमी पहुंचे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं उद्योगपति विश्वजीत पटियाल ने शिरकत की। अपने संबोधन में पटियाल ने कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल आयोजनों से न केवल गांवों की संस्कृति और परंपराओं को बल मिलता है, बल्कि युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति आकर्षित करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी और 31 हजार रुपये दंगल कमेटी को अपनी ओर से सहयोग स्वरूप दिए। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां प्रतिभागी पहलवानों ने अपने दमखम का परिचय दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

कैप्शन –

1. पीर बाबा दियोली दंगल के समापन अवसर पर मुख्यातिथि विश्वजीत पटियाल को सम्मानित करते आयोजक।

2. दियोली दंगल में अपने कौशल का प्रदर्शन करते पहलवान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें