फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर को जाने वाली सड़क पर अगले छह दिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहां जल शक्ति विभाग ने खुदाई का काम दोबारा शुरू कर दिया है। पुराने बस स्टैंड के पास जेसीबी लगाकर सीवरेज के चैंबर बनाने के लिए सड़क में गड्ढे किए जा रहे हैं। इस दौरान लुधियाना सरायं तक करीब पांच और गड्ढे किए जाएंगे। पानी की पाइपों को बिछाने के लिए खुदाई की जा रही है। इसके चलते मंदिर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही करीब छह दिन तक बंद रहेगी। विभाग के अधिकारियों ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें