फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चिंतपूर्णी में अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल की दीवार से टकराई पंजाब रोडवेज की बस

Mon, 08 Sep 2025 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र के सिद्ध चलेड के पास सोमवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र के सिद्ध चलेड के पास सोमवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल की दीवार से टकरा गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना करीब सुबह 8:10 बजे की बताई जा रही जब पंजाब रोडवेज की बस धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही थी।  सूत्रों के अनुसार बस में तकनीकी खराबी के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और स्कूल की दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि स्कूल में बच्चे नहीं पहुंचे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें