फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और कार की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर नंगल डैम चौक के निकट बीते शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार एक व्यक्ति नंगल से मैहतपुर की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को टक्कर मारी और बिना रूके फरार हो गया।
विज्ञापन

इस घटना में घायल हुए बाइक सवार को कुछ राहगीरों ने एनएफएल अस्पताल पंहुचाया। घायल की पहचान भाखड़ा निवासी हरपाल के रूप में हुई है। इस घटना पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी दानशवीर सिंह ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें