थानाकलां (ऊना)। सिविल अस्पताल बंगाणा में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा या नामित अधिकारी करेंगे जबकि बीएमओ डॉ. नरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य इसमें भाग लेंगे। बीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, विकास कार्यों, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सक व स्टाफ की स्थिति तथा आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नए प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।