फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रिशांत और लता ठाकुर को बेस्ट एनएसएस वाॅलंटियर का अवार्ड से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के नाश के लिए स्वयंसेवी आएं आगे : एसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम प्रथम सत्र में अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने इस अवसर पर एक बेहतर नशा का प्रभाव एवं समाधान पर एक बेहतर नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसपी ऊना ने अपने संबोधन में एनएसएस के स्वयंसेवियों को आज नशा के प्रसार को रोकने के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसके बाद दूसरे सत्र में एनएसएस के इस सात दिवसीय कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय बंगाणा के पूर्व प्राचार्य प्रो. रामपाल भारद्वाज ने शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने एनएसएस के कार्यों पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। बेस्ट एनएसएस वाॅलंटियर का अवार्ड रिशांत को और लता ठाकुर को दिया गया। बेस्ट परेड का अवार्ड मनीष को और नीलम को दिया गया। बेस्ट मीडिया कवरेज अनमोल और कारण सोनी को और बेस्ट एंकर का अवार्ड दिव्यांशु शर्मा को दिया गया। इसके अलावा सभी स्वयंसेवी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर, उप प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा, अनु अत्री, प्रो. किरण कुमारी, प्रो. अनिल शर्मा, डॉ विनोद, प्रो. कृष्ण चंद, प्रो. कमलेश, प्रो. मुकेश, तीक्ष्ण, गौरव, शुभम शर्मा व परीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें