नंदपुर (ऊना)। भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में 28 वर्ष 20 दिन तक सेवाएं देकर रिसालदार सुरेश कुमार निवासी लोअर भंजाल सेवानिवृत्त हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अंब में फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। रिसालदार सुरेश ने बताया कि वह वर्ष 1998 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। कुछ ही समय बाद वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध शुरू हो गया। उस समय वे नए रंगरूट थे लेकिन देश सेवा का जबरदस्त जज्बा और उत्साह था। इसी के साथ उन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा किया और यूनिट में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों तक अलग-अलग परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने का अवसर मिला। अब गांव व समाज के बीच रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में अनुशासन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाएं।