फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत्त परिवहन कर्मियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 08 Apr 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में पूर्व एचआरटीसी कर्मी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। लंबित पेंशन, चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी और संशोधित वेतनमान से वंचित रखे जाने जैसे मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष किशोरी लाल ने की। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे और एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को झूठे आश्वासन देने वाला करार देते हुए कहा कि बार-बार वादे किए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशन समय पर न मिलना और कई कर्मचारियों की पेंशन शुरू न होना अत्यंत चिंताजनक है। इसके अलावा, चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से बुजुर्ग कर्मचारियों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने वर्ष 2016 से लागू संशोधित वेतनमान से वंचित रखे जाने को भी बड़ा अन्याय बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें