फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना के घरवासड़ा में रिहायशी मकान जला, लाखों का नुकसान

Wed, 23 Oct 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बुझाई आग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर के साथ लगते गांव घरवासड़ा में आग लगने से रिहायशी मकान जल गया। यह मकान संयुक्त तौर पर तीन परिवारों का था। आग से कमरों में रखा सारा घरेलू समान जल गया।
वहीं, पशुओं के लिए रखे चारे समेत सब कुछ राख हो गया। आग को देखते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेबस हो गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई। इसके बाद मकान में लगी आग को ऊना से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी के दलबल ने बुझाया। वहीं, पीड़ितों में जगमोहन सिंह, दासू राम, करनैल सिंह का संयुक्त टीनपोश रिहायशी मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग को फायर ब्रिगेड ने बुझाया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ऊना के अग्निशमन केंद्र प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आग को पूर्ण तौर से बुझा दिया गया है। वहीं, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें