फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भुट्टो के समर्थन में उतरे कुछ पंचायतों के प्रतिनिधि

Thu, 28 Mar 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कुछ पंचायत प्रतिनिधि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में आए हैं। बुधवार को बंगाणा में प्रधान अरलू महिंद्र सिंह राणा, उपप्रधान भूषण शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि ने कहा कि विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो समाजसेवी हैं। उन्होंने हिमाचली हितों के लिए राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया। अपनी ही सरकार में कुटलैहड़ के स्वाभिमान की आवाज को बुलंद किया। आज वे लोग टिप्पणियां कर रहे, 1977 में निजके परिवार के एक वोट से कुटलैहड़ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी खो दी। 1980 में 11 विधायकों के साथ बागी होकर शांता कुमार की सरकार गिरा दी थी। आज उस परिवार के लोग देवेंद्र कुमार भुट्टो को बागी और पार्टी विरोधी की संज्ञा दे रहे है। पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कुटलैहड़ के कुछ कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कुटलैहड़ के जन नायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के समर्थकों को कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता धमकाना बंद करें। भुट्टो के समर्थक डरने वाले नहीं है। वहीं अरलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह राणा ने कहा कि किसी भी पंचायत का प्रधान किसी विशेष पार्टी का नहीं होता है। जो नेता या विधायक जनता का काम करे, पंचायत प्रधान उनका समर्थन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें