फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भगवान परशुराम जयंती पर धार्मिक सम्मेलन आयोजित

Fri, 10 May 2024 06:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संतोषगढ़ में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु।  स्रोत आय़ोजक
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नगर परिषद संतोषगढ़ में नंगल रोड पर निर्माणाधीन भगवान श्री परशुराम भवन स्थल पर ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ की ओर से विशाल धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों, ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के समस्त पदाधिकारियों, जिला के विभिन्न गांवों से आए समस्त सदस्यों सहित नगर के लोगों ने भाग लिया। सुबह सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी का पूजन तथा सुंदरकांड का पाठ करते हुए हवन किया गया तथा सभा के प्रधान प्यारे लाल शास्त्री द्वारा भगवान् परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया गया। साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश ब्राह्मण सभा के सरंक्षक प. शिव किशोर वासुदेवा ने उपस्थित जनसमूह को भगवान परशुराम जी के प्रस्तावित भवन के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रदेश संरक्षक पं. शिव किशोर वासुदेवा, संतोषगढ़ ब्राह्मण सभा के प्रधान प्यारे लाल शास्त्री, महासचिव मास्टर राकेश चब्बा, शिव कुमार शर्मा, राजीव शारदा, नीलम देवी चब्बा, रूप रानी, वीना देवी, कमलेश देवी, शुभलता, लीला देवी, कुसुम लता, बक्शो देवी, उषा देवी, नीलम कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें