फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धूप खिलने से राहत, बंद रास्ते खोलने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत बचाव कार्यों में भी आई तेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। इससे लोगाें ने भारी बारिश से राहत महसूस की। मौसम खुलने से किसान खेतों से पानी निकालने में जुट गए हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर बारिश के चलते सड़क मार्ग अवरूद्ध हुए हैं, उन्हें खोलने के लिए प्रशासन जुट गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में बीते कई दिन से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अगर आगामी दिनों में भी बारिश होती है तो प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो सकते हैं। जिले में बीते रविवार देर रात से कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं। कई मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें