आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना, अधिकतम तापमान रहा 36.6 डिग्री पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शुक्रवार को भी गर्मी से लोगों को राहत मिली। पहले दिन बारिश और दूसरे दिन हल्के बादल छाए रहने के चलते दो दिन में जिले का तापमान 7.4 डिग्री गिरा है। वहीं, आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह से ही जिले भर में हल्के बादल छाए रहे।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें कि बुधवार रात को हुई बारिश के बाद से जिले का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अधिकतम तापमान में आई गिरावट के बाद लोग राहत महसूूस कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों में जिले में लू के चलते लोगों को गर्मी से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे थे, लेकिन अब तापमान में गिरावट के कारण लोग दोपहर के समय भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, शुक्रवार को जिले में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिला का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना है।