फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के बाद प्रचंड गर्मी से मिली राहत

Fri, 21 Jun 2024 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान रहा 38.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार को हुई बारिश के बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वीरवार को भी जिले में हल्के बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा बीते एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी तरफ बारिश के बाद किसानों ने भी राहत महसूस की है। मक्की की अगेती फसल को भी बारिश को संजीवनी मिली है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को जिला का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें