फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में पात्र परिवारों को वितरित की राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंब में सामाजिक सुरक्षा के पात्र परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। अंब विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं राहत प्रावधानों के तहत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न मदों में सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने के अलावा पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। इस हफ्ते विधान सभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में विकास कार्यों के लिए लगभग 21 करोड़ स्वीकृत करवाए गए हैं। नाबार्ड के तहत जलशक्ति विभाग की बेहली, संतोटिल्ला, कुठेड़ा खैरला पंजोआ, नंदपुर एवं टकारला गांवों के लिए 11.22 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इसी तरह से लोक निर्माण विभाग के तहत बैरियां पंचायत में वर्षों से चली आ रही पुल निर्माण की मांग को भी स्वीकृति मिली है। इस पुल के निर्माण में 6 करोड़10 लाख का बजट मंजूर हुआ है। साथ ही बधमाणा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के जीर्णोद्धार के लिए सात लाख स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें