फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्याध्यापकों और प्रवक्ताओं की जल्द जारी करें पदोन्नति सूचियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र केश धीमान ने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों विद्यालय वर्षों से बिना पर्याप्त अध्यापकों के संचालित हो रहे हैं, क्योंकि पिछले दो वर्षों से शिक्षा विभाग ने कोई भी पदोन्नति सूची जारी नहीं की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित पदोन्नति सूचियां शीघ्र जारी की जाएं। धीमान ने बताया कि विद्यालयों में मुख्याध्यापक और प्रवक्ता (विज्ञान, गणित, भाषा सहित अन्य विषयों) के कई पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में जीवविज्ञान के 78 तथा रसायन विज्ञान के लगभग 110 पद खाली हैं। इन पदों के रिक्त रहने से विद्यार्थियों को संबंधित विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण जेईई, एनईईटी जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब विद्यालयों में विषय-विशेषज्ञ ही उपलब्ध नहीं होंगे तो विद्यार्थियों से उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा करना अनुचित है। यह स्थिति न केवल बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित कर रही है, बल्कि प्रदेश की वैज्ञानिक, तकनीकी और औद्योगिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें