फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लड्डू गोपाल की पोशाकें बनाकर रेखा कमा रहीं प्रतिमा 15 हजार रुपये

Wed, 06 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
क्रो​शिया से बनाई गई पोशाकें। संवाद
विज्ञापन
नारी (ऊना)। शिक्षा और प्रशिक्षण के प्रचार प्रसार के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं में भी काफी जागृति आई है और उन्हें जहां भी किसी प्रशिक्षण का पता चले तो प्राप्त कर लेती हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बंगाणा क्षेत्र की रेखा देवी हैं, जो क्रोशिया के माध्यम से लड्डू गोपाल यानी भगवान कृष्ण की पोशाक बनाकर उसे सेल करके प्रति महीना लगभग 15000 रुपये कमा रही हैं। इन पोशाकों में सूत, रेशम, मखमल और नेट का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इसको और फैंसी बनाने के लिए सुनहरी और चांदी का गोटा जरी, मोती, सितारे और छोटे-छोटे स्टोन लगाए जाते हैं। मोरपंख, मेंजरी का धागा, बुकरम का प्रयोग भी किया जाता है। रॉ मैटेरियल बाजार से खरीद कर क्रोशिया के माध्यम से लड्डू गोपाल की पोशाकें तैयार की जा रही हैं। एक सेट की कीमत उसकी गुणवत्ता पर आधारित है। साधारण पोशाक 130 से 150 रुपये तक और बढ़िया तथा फैंसी पोशाक 250 से 300 रुपये तक सेल हो जाती है। गर्मियों में लड्डू गोपाल जी को सूती धागे की पोशाक और नेट का प्रयोग किया जाता है तथा सर्दियों में ऊनी धागे का इस्तेमाल करके लड्डू गोपाल को सर्दी से बचाया जाता है। रेखा देवी का कहना है कि मेहनत का काम है, लागत कम ही लगती है। जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना फायदा उठाया जा सकता है। इन पोशाकों को बनाने का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर कविता ने दस महिलाओं को दिया है। कविता का कहना है कि स्थानीय महिलाओं को वह निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं ताकि सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बने और किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।जब मेरे द्वारा प्रशिक्षित की गई महिलाएं हाथ से कुछ तैयार करके आत्मनिर्भर बनती हैं, तो मुझे आंतरिक खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें