फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेड रिबन क्लबों को जागरूक किया

Fri, 13 Mar 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में विभिन्न महाविद्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों के रेड रिबन क्लब की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रेड रिबन क्लब के प्रशिक्षण का उद्देश्य नोडल अधिकारियों और छात्र-शिक्षकों को एचआईवी की रोकथाम, स्वैच्छिक रक्तदान, नशा मुक्ति और यौन स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना व कौशल विकसित करना है। उन्होंने जिला ऊना में कार्य कर रहे विभिन्न शिक्षण संस्थानों के रेड रिबन क्लब से उनके द्वारा किये जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने प्रशिक्षण के दौरान एचआईवी के प्रसार से बचाव और इसके बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें