फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेडक्रॉस मेले की धूम, बच्चों ने की ऊंट की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल वेलफेयर क्षेत्र नंगल की तरफ से बीबीएमबी शिवालिक स्टाफ क्लब नंगल में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के मेंबर पावर इंजीनियर जगजीत सिंह और उनकी पत्नी दुपिंदर कौर की ओर से मेले का शुभारंभ किया। सोसायटी अध्यक्ष हरप्रीत कौर, सचिव अवनीत कौर अन्य महिलाओं के साथ मुख्य अभियंता इंजीनियर अरुण सुडाना और अन्य अधिकारियों की ओर से मेले में लगे स्टाॅलों का जायजा लिया। मेले में बीबीएमबी डीएवी स्कूल की ओर से मनोरंजन के स्टॉल, बीबीएमबी के विभागों की ओर से खाने के स्टॉल, बच्चों के लिए ऊंट की सवारी, अलग-अलग झूलों का प्रबंध किया गया था। समिति की अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि सोसायटी की तरफ से महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई कढ़ाई सेंटर चलाया जा रहा। अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, अस्पताल में एसी, वाटर कूलर, कंबल, बेंच आदि का प्रबंध, समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए मेडिकल सुविधा सोसायटी की ओर से मुहैया करवाई जाती है। रेफरल टिकटों का ड्रॉ भी शाम को निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें