नवगठित ग्राम पंचायत सेरी में प्रधान पद की विजेता रंजू बाला जश्न मनाने के उपरांत अपने पति और समर
बड़ूही (ऊना)। विकास खंड अंब के अंतर्गत हंबोली पंचायत से अलग होकर अस्तित्व में आई नवगठित ग्राम पंचायत सेरी के पहले पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में रंजू बाला ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजना कुमारी को 162 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। रंजू बाला को 539 मत प्राप्त हुए, जबकि अंजना कुमारी को 377 मत मिले। उपप्रधान पद के चुनाव में सरवन सिंह ने 575 मत हासिल कर स्पष्ट बढ़त के साथ विजय प्राप्त की। उनके प्रतिद्वंद्वी बंटू को 340 मत प्राप्त हुए। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। संवाद