दौलतपुर चौक (ऊना)। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर चौक में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न थीमों पर आकर्षक और सृजनात्मक रंगोलियां बनाकर अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रेरणा हाउस ने प्रथम स्थान, प्रज्ञा हाउस ने द्वितीय तथा वसुधा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक राजदेव राणा और प्रधानाचार्या बबीता भारद्वाज ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रेसिडेंट धर्मवीर कंवर उप-प्रधानाचार्य डिंपल शर्मा तथा प्रधानाचार्य बबीता भारद्वाज ने भी उपस्थित रहकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संवाद