फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामपुर बेली ब्रिज छह माह तक रहेगा बंद

Wed, 28 Oct 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर नए ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक छह महीने के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के अनुरोध पर आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार पुल बंद रहने के दौरान वाहनों की आवाजाही ऊना रामपुर चौक से चंद्रलोक कॉलोनी होते हुए कुठार कलां की ओर डायवर्ट रहेगी। यह अनुमति मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत प्रदान की गई है। जिला दंडाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग पर पहले से संकेतक बोर्ड लगाकर लोगों को पुल बंद रहने और यातायात डायवर्जन की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें