रामलीला कमेटी गगरेट ने हनुमान मंदिर में किया ध्वजारोहण |
गगरेट (ऊना ) श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं रामलीला कमेटी गगरेट द्वारा श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में पूर्णिमा पर श्री रामलीला मंचन के लिए सोमवार को श्रद्धापूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कमेटी के समस्त सदस्यगणों द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ कर विधिवत रूप से श्री हनुमान जी के झंडा चढ़ाने की रस्म को श्रद्धा के साथ अदा किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम प्रसिद्ध विश्वजीत सिंह पटियाल ने कमेटी सदस्यों के साथ अपनी सहभागिता निभा उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि राम हमारी जीवन पद्धति है। सनातन धर्म में हर व्यक्ति जन्म से राम होता है। बच्चे के पिता दशरथ और मां कौशल्या होती हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भी मजबूत होती है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्यो ने बताया कि दुर्गा शरद नवरात्र के पहले नवरात्र 3 से 12 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन गगरेट स्थित आर्मी ग्राउंड पड़ाव में किया जा रका है। इस अवसर पर नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष अनिल नीलू, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र तोतू, विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।