खड्ड का बांध टूटने से बह गया खाने के लिए रखा हुआ सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। भारी बारिश से गांव चलोला के राम मूर्ति पुत्र रोशन लाल का रिहायशी मकान का एक कमरा गिर गया। साथ लगती खड्ड का बांध टूटने से पानी उसके दो कमरों में घुस गया। वहां भी कीचड़ और गंदे पानी की दुर्गंध फैल गई। रोशन लाल के पुत्र राम मूर्ति ने बताया कि खड्ड का बांध टूटने से पानी अंदर घुस गया। आटे की बोरी भी बह गइ। राम मूर्ति ने बताया कि अभी तक किसी ने भी हमारी खबर नहीं ली। कुछ पड़ोसियों ने हमें रोटी जरूर खिलाई। अब शाम को बच्चों की रोटी का कोई भी प्रबंध नहीं है। पशुओं के लिए रखा हुआ चारा भी बह गया है। राममूर्ति के साथ लगते घरों के मालिक हरदयाल बबलू और संतोष सिंह का कहना है कि बांध टूटने का कारण पुलिया की चौड़ाई कम है। इसलिए पानी का बहाव ज्यादा आने के कारण पानी रुक गया और घरों में घुस गया।