जीत के उपरांत दौलतपुर चौक में स्थानीय लोगो का अभिनंदन स्वीकार करते राकेश कालिया
दौलतपुर चौक (ऊना)। राकेश कालिया गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को हराकर विधायक चुने गए हैं। कालिया के समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर गगरेट कांग्रेस ने कुटलैहड़ से लेकर गगरेट और चलेट होते हुए विजयी रैली निकाली। राकेश कालिया का पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट काटकर कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को टिकट दे दिया था। टिकट कटने के विरोध में राकेश कालिया ने कांग्रेस पार्टी को त्यागकर भाजपा में शामिल हो गए थे। काफी प्रयासों के बाद गत माह राकेश कालिया को गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया, जिसमें उन्हें जीत मिली है। जीत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते विधायक राकेश कालिया ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत गगरेट की जनता की जीत है। जनता ने यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी, जिसमें जनता विजयी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन दिया जाएगा।