फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रजनीश शर्मा को मिला सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के प्रधान और वरिष्ठ सहायक रजनीश शर्मा को प्रदेश सरकार ने सराहनीय सेवाओं के चलते सेवा विस्तार दिया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रजनीश शर्मा हरोली विकास खंड कार्यालय में पहले की तरह अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। रजनीश शर्मा बीती 31 अक्तूबर को हरोली विकास खंड से सेवानिवृत्त हुए। इनका सेवाकाल बेहतर व सराहनीय रहा है। जिला प्रधान होने के नाते रजनीश शर्मा ने ओल्ड पेंशन लागू होने पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कर्मचारी सम्मेलन भी गांव बाथू में करवा चुके हैं। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को भी समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाया है। इसके सकारात्मक परिणाम निकले हैं। जिला कर्मचारी संघ ने भी उनकी सेवा विस्तार के लिए सरकार का आभार जताया है। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में प्रधान सुरेखा राणा, विक्की राणा, नंद किशोर, गुरमुख राणा, रमन कुमारी, सुभद्रा देवी, नीलम देवी, नीलम राणा, मेहताब ठाकुर व नीलम मनकोटिया आदि ने रजनीश के सेवा विस्तार के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें