फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने चुनावों को लेकर कसी कमर

Thu, 11 Apr 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गगरेट में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदा​धिकारी बैठक के दौरान।संवाद
विज्ञापन
ठाकुर हीरा पाल बोले- बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक उम्मीदवार के लिए करेंगे प्रचार
विज्ञापन

गगरेट संगठन की बैठक संयोजक अजय डढवाल की अध्यक्षता में संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को लेकर कमर कस ली है। इस संदर्भ में गगरेट संगठन की बैठक संयोजक अजय डढ़वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें हमीरपुर लोकसभा के प्रभारी ठाकुर हीरा पाल सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में गगरेट में होने वाले उपचुनाव में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव यहां के स्थानीय विधायक के दल बदलने के कारण हो रहे हैं। इसके पीछे बीजेपी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां और जांच एजेंसियां का दुरुपयोग करके हिमाचल की स्थाई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

ठाकुर हीरापाल सिंह ने इस बैठक में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हर बूथ से पंचायत तक प्रचार करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 15 माह का कार्यकाल बहुत बढ़िया रहा है। उनके कार्यकाल में आम लोगों के हितों की रक्षा का काम हुआ है। चाहे आपदा थी या अन्य कारण हों। मुख्यमंत्री हर जगह सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें