ऊना। जिला शिमला के राज्य परियोजना निदेशक के दिशानिर्देशों से जिला ऊना शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर राजेंद्र कौशल ने डाइट देहलां का अतिरिक्त कार्यभार शनिवार को संभाला है। उपनिदेशक राजेंद्र कौशल अब निरीक्षण विंग के कार्यों के साथ-साथ जिला डाइट के कार्यों को भी देखेंगे। विभागीय आदेशों के अनुसार उन्होंने शनिवार शाम को अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले यह कार्य प्रिंसिपल डाइट देखते रहे हैं। उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने कहा कि वह डाइट के कार्यों को भी पूरी लग्न से करेंगे। शिक्षा के स्तर को और आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। राजेंद्र कौशल के डाइट के अतिरिक्त कार्य को संभालने को लेकर जिला के अध्यापकों ने खुशी जाहिर की है। जिला के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उनको बधाई दी है। संवाद