फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राजाली बन्याला में छह माह से जल संकट, विभाग नहीं कर रहा सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां/लठियाणी (ऊना)। जल शक्ति विभाग उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत लठियाणी के तहत आने वाले राजली बन्याला गांव में पिछले छह महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी नागेश पाल ने बताया कि उनके घर के जल कनेक्शन में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कई बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागेश पाल के अनुसार पहले उनकी लाइन पर हैप्पी नामक व्यक्ति पानी छोड़ता था, लेकिन अब नेरी के पवन इस कार्य के जिम्मेदार हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग की ओर से पाइप लाइन ब्लॉक होने का कारण बताया जा रहा है, जबकि उसी लाइन पर उनके घर से पहले के सभी कनेक्शनों में पानी नियमित रूप से मिल रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को फिर से पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। इस संबंध में अधिशासी अभियंता हरभजन सिंह ने कहा कि समस्या की जानकारी मिली है, जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें