फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर किया जागरूक

Fri, 02 Oct 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीसीए एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इन्फोमैथ्स की मानव संसाधन प्रबंधक डॉ. अर्चना ग्रोवर ने विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के विभिन्न अवसरों, आवश्यक तकनीकी कौशल तथा रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. अर्चना ग्रोवर ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मेधा परियोजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम कौशल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध करवाए जाते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ निशुल्क आवास की सुविधा भी प्रदान की जाती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें