शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित, तहसीलदार ने लिया हालात का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में लगातार बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला का प्रांगण जलमग्न हो गया है। इससे पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। प्रधानाचार्य अनिल बख्शी ने बताया कि कीचड़ व गंदे पानी से विद्यालय में प्रवेश जोखिमभरा हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और तहसीलदार नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जल शक्ति, लोक निर्माण व अग्निशमन विभाग की टीमों ने मोटर पंपों से पानी निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द परिसर जलभराव से मुक्त होगा और भविष्य में स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था भी बनाई जाएगी।