फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद ऊना में हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में पिछले लंबे समय से चल रहे सूखे के बाद दिवाली के अगले दिन रविवार को बारिश होने से लोगों ने सूखी ठंड से राहत पाई। इसके साथ पिछले लंबे समय से चल रहे सूखे से भी जिला वासियों को निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिला ऊना में अंतिम बार 5 सितंबर को बारिश हुई थी, जिसके बाद अब दो माह 10 दिनों के बाद रविवार देर शाम के समय मौसम खराब हुआ। इसके साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि मौसम विभाग ने जिला ऊना में रात के समय अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं। जिससे जिला के लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। गौर हो कि सूखी ठंड के कारण जिला के लोगों को विभिन्न बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा था। लेकिन मौसम बदलने के साथ अब बारिश होने से लोगों को इन सब से राहत मिलेगी। रविवार दिन के समय हल्के बादल छाए रहे। जिसके बार शाम के समय शीत लहरों के साथ हल्की आंधी भी देखने को मिली। शाम ढलते ही हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। हालांकि इस दौरान सर्दियों के मौसम में दो पहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में रात के समय में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ आगामी एक-दो दिनों तक जिला में मौसम खराब बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें