फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

Fri, 01 May 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में वीरवार दोपहर को हुई हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। सुबह के समय मौसम साफ रहा। इसके बाद दोपहर के समय बादल छा गए। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की और दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि, दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई लेकिन तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें