फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से खेतों में लौटी जान, किसानों ने शुरू की मक्की की बिजाई

Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। समय पर हुई बारिश के बाद क्षेत्रभर के किसान पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की प्रमुख फसल मक्की की बिजाई में जुट गए हैं। खेतों में ट्रैक्टरों की गूंज और किसानों की बढ़ती चहल-पहल इस बात का संकेत है कि खेती का नया दौर शुरू हो चुका है। संघनेई के किसान राजिंदर सिंह ने बताया कि मक्की की बिजाई के लिए 15 जून से 10 जुलाई तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दौरान पर्याप्त वर्षा और मिट्टी में नमी होने से बीज का अंकुरण बेहतर होता है, पौधों की बढ़वार तेज़ होती है और भरपूर पैदावार मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे समय पर बुवाई करें, केवल प्रमाणित बीजों का ही प्रयोग करें और कृषि विभाग द्वारा सुझाई गई वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाएं। उनका कहना है कि आधुनिक खेती अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। किसानों का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष मक्की की बंपर फसल की पूरी उम्मीद है। समय पर हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर नई मुस्कान लौटा दी है और पूरे क्षेत्र में बेहतर कृषि उत्पादन को लेकर आशा की नई किरण जगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें