फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आस्था की राह में बारिश बनी रोडा, 11 हजार ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखने को मिली। दर्शनों के लिए लगने वाली लाइनें मुश्किल से सड़क तक पहुंच पाईं। श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए ज्यादा समय लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। रात से ही बारिश का मौसम था। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों राजेश, रवि, मदन, सोहन लाल, अर्जुन, मंजीत इत्यादि ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखने को मिली। दर्शनों के लिए आए अभिनव, रमेश, जगतार, रमन इत्यादि ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें नहीं थी। इससे श्रद्धालुओं ने कुछ ही समय में मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई। 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बारिश के मौसम के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें