फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेलवे ने पसल और सगनेहड़ को जोड़ने वाला पैदल रास्ता किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छह पंचायतों के हजारों लोगों को मिल रही थी सुविधा, अब बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

अब पांच किलोमीटर दूर वाया चौंतड़ा होकर आने-जाने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत पसल और सगनेहड़ को जोड़ने वाले पैदल रास्ते को रेलवे विभाग ने बंद कर दिया है। इससे करीब छह पंचायतों के लोग अब पांच किलोमीटर दूर वाया चौंतड़ा होकर ही आने-जाने के लिए मजबूर हैं। जोगिंद्रनगर-पपरोला रेलवे लाइन के पंडितवासी के पास रेलवे गेट नंबर डी 340,154-7 पर यह रास्ता लोगों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग था। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर छोटी गाड़ियों के लिए भी रास्ता बना रखा था लेकिन रेलवे विभाग ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। इस निर्णय से विशेष रूप से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के इस कड़े एकतरफा फैसले से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों विधि सिंह, कृष्ण चंद ठाकुर, गोपाल बरवाल और दिनेश चौहान ने रेलवे अधिकारियों से अनुरोध किया है कि पैदल आने-जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि मार्ग ऐसा बनाया जाए कि केवल पैदल लोग ही इसका उपयोग कर सकें और वाहन आवाजाही पर प्रतिबंध रहे। इससे लोगों को पड़ोसी गांवों में आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें